Gold-Silver Price: सोने के दाम सुनकर उड़े होश, चांदी भी छुएगी आसमान; शादी वाले परिवारों पर महंगाई की मार

 

देहरादून। Gold-Silver Price: लगातार सोने के बढ़ते भाव से विवाह और मांगलिक आयोजन कराने वालों का बजट बिगड़ रहा है। जिन्होंने एडवांस बुकिंग करा ली थी, उनके लिए राहत जरूर है लेकिन, जो इंतजार के बाद अब खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।

दाम सुनकर हैरान और परेशान हैं। ऐसे में खरीदारी से ज्यादा ज्वेलर्स से दाम कम होने का समय के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं।

अक्षय तृतीया की तैयारियों में जुटे ज्वेलर्स

दून शहर की बात करें तो 1100 छोटे-बड़े ज्वेलर्स हैं, जो अब विवाह के सीजन और 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया की तैयारियों में जुट गए है। दून सर्राफा मंडल के अनुसार, इस महीने के शुरुआती दिनों में सोने का भाव गिर गया था, लेकिन अब लगातार बढ़ता जा रहा है।

ज्वेलरी बनवाने के लिए अधिकतर लोग 22 कैरेट सोना खरीदते हैं। इस महीने की बात करें तो एक अप्रैल को दून में सोने (24 कैरेट) का भाव 93900 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर मंगलवार को 102000 रुपये पहुंच गया है।

इसी तरह (23 कैरेट) का भाव 89960 से 97720 रुपये प्रति 10 ग्राम और (22 कैरेट) का भाव 78220 से 93430 रुपये पहुंच चुका है। चांदी के दाम में कुछ कमी जरूर आई। एक अप्रैल को चांदी 102800 रुपये प्रतिकिलो से घटकर 99100 रुपये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *