Dehradun: नशे में धुत ड्राइवर चला रहा था कार, चपेट में आए कई स्‍कूली बच्‍चे और वाहन; आठ घायल

 

विकासनगर। सेलाकुई में निगम रोड पर ऑल्टो कार चालक ने छुट्टी होने के बाद घर जा रहे अटल आदर्श राजकीय इंटर कालेज के दस बच्चों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक ने अन्य दो वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल बच्चों को सीएचसी सहसपुर समेत तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विधायक सहदेव पुंडीर ने अस्पताल में जाकर घायलों का हाल चाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार देने के लिए कहा। बुधवार दोपहर एक बजे के करीब निगम रोड पर एक ऑल्टो कार चालक द्वारा अपनी गाड़ी को बहुत तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए निगम रोड स्थित अटल आदर्श इंटर कॉलेज सेलाकुई के छुट्टी होने के उपरांत घर जा रहे स्कूली छात्र छात्राओं को सत्येंद्र चौक के पास टक्कर मार दी।

बच्चे गंभीर रूप से घायल

ऑल्टो कार चालक द्वारा छात्र छात्राओं जो अपनी सही दिशा में बाईं दिशा में चल रहे थे, टक्कर मारकर घायल कर दिया। ऑल्टो कार की टक्कर लगने के कारण बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट, एसएसआई जितेंद्र सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में घायल बच्चों अनुष्का, सौम्या, नैना, शिखा, आयुष ढौंढियाल, आयुष कोठारी, अंकित कुमार, सृष्टि, स्वेता, सुहानी का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को सुरक्षा की दृष्टि से क्रेन के माध्यम से मौके से हटाकर थाने भिजवाया।

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार कार को विक्रांत निवासी नंगला सलारु हरिद्वार चला रहा था, जो कि मानसिक चिकित्सालय में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी है। जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *