Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में खिली रहेगी धूप, बादलों की आवाजाही से सुहाना होगा वेदर; 9 से होगी बार‍िश-बर्फबारी

देहरादून। उत्‍तराखंड में गुरुवार से मौसम रहेगा साफ और धूप खिली रहेगी। हालांक‍ि अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 9 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है।

निचले क्षेत्रों में बार‍िश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई गई है। बुधवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी खिली जिससे ठंड से थोड़ी राहत रही। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 10.5 दर्ज क‍िया गया।

9 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नौ फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *