पलटन बाजार में फिर चला अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का डंडा

Dehradun

पलटन बाजार में अतिक्रमण कर सड़क जाम करने वालों के विरुद्ध एक बार फिर पुलिस का डंडा चला। पुलिस ने दुकानों के बाहर लगी 15 रिंग व सड़क किनारे लगी 20 ठेलियों को जब्त कर शहर कोतवाली में दाखिल किया। वहीं 24 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। पलटन बाजार में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध शिकायतें मिल रही थी।

शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पलटन बाजार में फुटपाथों व दुकानों के बाहर रिंग, फड व ठेली लगाकर लोगों का आवागमन अवरूद्ध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर रिंग, फड व ठेली लगाने वाले 24 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुए छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया तथा दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर लगाई गई 15 रिंग व 20 ठेलियों को जब्त कर कोतवाली में दाखिल किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *