अब गंभीर रोगियों को नहीं करना होगा अपनी बारी का इंतजार, 30 से 60 सेकंड में होगा चेकअप

देहरादून। Three Check Formula: दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की इमरजेंसी में अब मरीज को तत्काल उपचार मिलेगा। इसके लिए थ्री चेक फार्मूला अपनाया जाएगा। इसके तहत गंभीर रोगियों का 30 से 60 सेकंड में आकलन किया जा सकेगा। श्वास (ब्रीदिंग), संचेतना (कान्शियसनेस) और संघात (शाक) के आधार पर मरीज की स्थिति का आकलन कर उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा।

 

इस बारे में गुरुवार को डाक्टर और स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में इमरजेंसी प्रभारी डा.एनएस बिष्ट ने कहा कि निराश्रित, लावारिस, अज्ञात और अत्यंत गरीब मरीज का पर्चा ईएमओ को निर्देश पर पीआरओ निश्शुल्क बनवाएंगे। उनकी जांच ईएमओ को हस्ताक्षर से निश्शुल्क की जाएंगी। उन्होंने कर्मचारी आचरण नियमावली के संबंध में भी स्टाफ की बैठक ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *