Dehradun News: वाहन चलाते समय रखें ध्यान, कहीं गलतियां बिगाड़ ना दे नए साल का जश्न

 

नए साल के जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रिंक एंड ड्राइव समेत कई गलतियां पड़ सकती हैं भारी

नए साल का जश्न मनाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ गलतियां आपके जश्न को बिगाड़ सकती हैं। नए साल के दिन राजधानी के चाैक-चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। सड़क पर खुले में कोई शराब पीता हुआ मिलेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चलाते समय नियमों को अनदेखा किया तो जश्न में व्यवधान पड़ सकता है। आपको नए साल की रात हवालात में बितानी पड़ सकती है।

नया साल आने में अब चंद ही दिन बाकी हैं। लोगों ने इसके  की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के साथ ही मसूरी में भी बार, होटल सहित अन्य स्थलों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दून पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने हुडद मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ओनएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद से दून में ड्रिंक एंड ड्राइव पर काफी सख्ती की गई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। नए साल को लेकर भी दून पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष ध्यान रखा है। शहर में तैनात फोर्स को एल्कोमीटर दिया गया है। यदि कोई भी शराब पीकर वाहन चलाता मिला तो पुलिस कार्रवाई के साथ ही उसे हिरासत में ले सकती है।

18 बैरिकेडिंग पर होगी चेकिंग

नए साल के जश्न को लेकर रूट डायवर्जन के साथ ही अन्य गतिविधियों पर सख्ती के लिए शहर में 18 बैरिकेडिंग बनाए गए हैं। इस पर पुलिसकर्मी एल्कोमीटर के साथ तैनात होंगे और चेकिंग होगी। कहीं भी कुछ गड़बड़ी मिली तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

शहर से मसूरी तक 900 अधिकारी-पुलिसकर्मी होंगे तैनात

नए साल का जश्न इस बार पुलिस के सख्त पहरे में मनेगा। इसके लिए शहर से लेकर मसूरी तक 900 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ये शहर से मसूरी तक कानून व्यवस्था संभालेंगे।

तीन महीने में ड्रिंक एंड ड्राइव में 1115 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही इनके वाहनों को भी सीज किया है।

नए साल के जश्न के दौरान दून में कड़ी सुरक्षा रहेगी। जश्न मनाने के साथ ही यातायात नियमों के पालन का ध्यान रखे। यदि किसी ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया या शराब पीकर हुडदंग मचाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *