Dehradun News: बंद कमरे में हीटर जलाना हो सकता है जानलेवा, बरतें सावधानी

ठंड में सावधानी पूर्वक करे हीटर का इस्तेमाल  

ठंड बढ़ने के साथ ही दून अस्पताल के मेडिसन विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए इन दिनों हीटर का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। जानकारी के अभाव में कई लोग बंद कमरे में हीटर का प्रयोग करते हैं। चिकित्सक का कहना है कि बंद कमरे में हीटर जलाना जानलेवा हो सकता है। सावधानी पूर्वक इसका प्रयोग करें।

दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. हरीश बसेरा की ओपीडी में आने वाले करीब 90 मरीजों में से 40 मरीज सिर्फ अधिक ठंड से बीमार होकर पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। उन्हें बुखार, जुकाम, पेट, गले और कान में दर्द आदि की शिकायत आ रही है। इन दिनों ठंड से बचने के लिए लोग हीटर, अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक सावधानी पूर्वक हीटर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। इसी महीने की 10 तारीख को यूपी के मेरठ जिले में एक सेवानिवृत्त महिला अध्यापक की बंद कमरे में हीटर जलाने से मौत हो गई थी। चिकित्सक डॉ. हरीश बसेरा के मुताबिक हीटर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस काफी जहरीली होती है। इससे शरीर में रक्तस्राव की गति प्रभावित हो जाती है। वहीं, जब मस्तिष्क में रक्त नहीं पहुंच पाता तो ब्रेन हैमरेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे लोगों को त्वचा और आंखों में जलन की समस्या भी हो सकती है।

ठंड से बचाव के उपाय

1- खुले में स्नान न करें

2- कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें

3- बाइक पर चलते समय कानों को ढक कर रखें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *