Gold Price in India 11 December: रेट कट की उम्मीद से सोने की कीमतों को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, हालांकि आज अमेरिका के रिटेल महंगाई के आंकड़े भी आएंगे, अगर आंकड़े अनुमान से ज्यादा आए तो सोने की कीमतों में हल्का सा करेक्शन भी देखने को मिल सकता है.
आज यानी 11 दिसंबर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में सोना महंगा हुआ है. घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का फरवरी वायदा 300 रुपये की तेजी के साथ 78,800 के पार निकल गया. ये कीमतों 2 हफ्ते की ऊंचाई पर है. हालांकि इसके बाद इसमें मुनाफावसूली भी देखने को मिली.
घरेलू सोना वायदा बीते तीन दिनों में करीब 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुका है. घरेलू सोने को सहारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी से मिल रहा है.कॉमेक्स पर सोना वायदा 2,740 डॉलर प्रति आउंस के पार निकल गया. बीते दो दिनों में कॉमेक्स पर सोने के भाव 60 डॉलर से भी ज्यादा चढ़ चुके हैं. नवंबर के महीने में घरेलू सोने ने करीब 2.7% का निगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि इस साल अबतक सोने ने करीब 20% का रिटर्न दिया है.
सोने की कीमतों में तेजी की वजह
रेट कटौती की उम्मीद: सोने की कीमतों को कई फैक्टर्स से सहारा मिल रहा है. बाजार की नजरें 17-18 दिसंबर के बीच होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है. जिसमें ज्यादातर एनालिस्ट ये अनुमान लगाकर चल रहे हैं कि ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है. रेट कट की उम्मीद से सोने की कीमतों को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, हालांकि आज अमेरिका के रिटेल महंगाई के आंकड़े भी आएंगे, अगर आंकड़े अनुमान से ज्यादा आए तो सोने की कीमतों में हल्का सा करेक्शन भी देखने को मिल सकता है.