भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में प्रेम नगर गुरुद्वारा समिति के सभी प्रतिनिधियों ने देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार से भेंट की।

 

आज दिनांक 18 नवंबर 2024

 

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने अवगत कराया की प्रेम नगर निवासी भगत पाल जो कि गुरुद्वारा मैनेजमेंट का मुख्य सेवादार है पिछले दिनों इनके साथ कुछ लोगों ने मिलकर हाथापाई कर अभद्र व्यवहार करते हुए इनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करी है इस पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा सभी गुरुद्वारा समिति के प्रतिनिधियों की सहित एसपी सिटी श्रीमान प्रमोद कुमार को शिकायत पत्र देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की साथ ही मुख्य सेवादार भगत पाल को अपद्रव्यों व्यक्तियों से सुरक्षा की मांग करी ताकि वह समाज में गुरुद्वारा समिति के जितने भी कार्य हैं उन्हें भयमुक्त होकर कर सकें।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने एसपी सिटी देहरादून से निवेदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के दंगा प्रवृत्ति लोगों को उचित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजना चाहिए ताकि समाज में समाज के प्रति जागरुक व्यक्ति भक्ति भाव से सेवा कर सके।

गुरुवकक्ष सिंह राजन गुलजार सिंह राजेंद्र सिंह ढिल्लों देवेंद्र पाल मोटी राजेंद्र सिंह महेंद्र सिंह बलबीर सिंह साहनी राजेश भाटिया अर्जुन सिंह देवेंद्र सिंह धनवीर सिंह गुरुद्वारा समिति सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *