स्वच्छ दून-सुंदर दून के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम, चार चांद लगाएंगे 21 नए पार्क Dehradun

देहरादून। Dehradun News: स्वच्छ दून, सुंदर दून के सपने को साकार करने की दिशा में एक और व्यापक पहल शुरू की गई है। कब्जों की भेंट चढ़ रही सरकारी भूमि दून की खूबसूरती पर चार चांद लगाने के काम आएगी। नगर निगम ने 21 स्थानों पर अतिक्रमण हटाकर तारबाड़ कराई है। यहां अब पार्क निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस कार्य को गंभीरता से शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

दून में भूमाफिया और नेताओं की सांठ-गांठ से सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द करने का खेल बड़े पैमाने पर वर्षों से चला आ रहा है। यही कारण हैं कि ज्यादातर सरकारी भूमि कब्जों की जद में हैं। जबकि, शहर में बच्चों के खेलने और सैर-सपाटे के लिए पार्क गिनती के ही हैं। अब अतिक्रमण से सरकारी जमीनों को मुक्त कराकर वहां पार्क बनाने की योजना है। नगर निगम ने बीते करीब एक वर्ष में कई स्थानों पर व्यापक कार्रवाई कर कब्जे हटाए और ऐसी भूमि पर तारबाड़ कर दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *