Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में उपनल के माध्यम से ही काम करेंगे सफाई कर्मचारी

Dehradun

दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में उपनल के माध्यम से ही सफाई कर्मचारी काम करेंगे। प्रायोजित स्वच्छ सफाई कर्मचारियों के सेवा परिवर्तन मामले में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की मध्यस्थता के बाद प्राचार्य ने पूर्व की भांति सेवा जारी रखने का आश्वासन दिया।

दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपनल के माध्यम से कार्यरत 104 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं परिवर्तन कर टेंडर के जरिए ठेकेदार के माध्यम से सेवाएं दिए जाने पर कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। चार नवंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। शनिवार को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल व प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता कर प्राचार्य गीता जैन से सभी कर्मचारियों की सेवाएं पूर्व की भांति उपनल से यथावत रखने के लिए अनुरोध किया। इस पर सहमति के बाद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपनल के माध्यम से 15-20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा परिवर्तन करना उचित नहीं है। उपनल महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि कर्मचारियों ने भी हड़ताल पर जाने का निर्णय वापस ले लिया है। इस दौरान अशोक, विष्णु, हरिओम, विनोद, बंटी, सिद्धू, संदीप, कपिल, प्रदीप, राहुल, सचिन, पूनम, कमलेश, मीरा, पिंटू, सतीश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *