Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में मौसम ने ली करवट, बढ़ने लगी ठंड; कोहरा छाने के आसार

देहरादून। दून में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से दून में सुबह के समय कोहरा छाने की आशंका जताई गई। जबकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से पारा सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश में सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे, पारा सामान्य से अधिक बना रहा। हालांकि, पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर है।

हालांकि, दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक हैं। दीपावली तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में सुबह कुहासा व धुंध छाने और रात को पाला गिरने की आशंका है। दिन में चटख धूप खिली रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *