Dehradun के छह चौराहों पर जुलूस-प्रदर्शन पर प्रतिबंध, डीएम ने किया आदेश

देहरादून। Dehradun News: दून की सड़कों की स्थिति किसी से छिपी नहीं हजो सड़कें और चौराहे यातायात के मौजूदा दबाव को झेलने में असमर्थ साबित हो रही हैं, उन पर जुलूस और प्रदर्शन भी किए जाते हैं।

ऐसे में यातायात की स्थिति और भी बद्तर हो जाती है। शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों को जुलूस-प्रदर्शन से दूर रखने के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई के आभाव में कुछ नहीं हो पाया।

06 चौराहों को जुलूस-प्रदर्शन प्रतिबंधित

हाल में जागरण ने भी सड़कों और चौराहों की डिजाइन क्षमता और बढ़ते यातायात दबाव को लेकर खबरों की श्रृंखला प्रकाशित की। अच्छी बात यह है कि जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने इस दिशा में तत्परता के साथ कदम उठाते हुए शहर के 06 चौराहों को जुलूस-प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

अत्यधिक यातायात दबाव वाले इन चौक/स्थल जुलूस, प्रदर्शन आदि के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी करा दिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ गहन मंथन के बाद जिलाधिकारी ने गुरुवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया।

ये हैं छह चौक

घंटाघर,

गांधी पार्क,

एस्लेहाल चौक,

दर्शन लाल चौक,

तहसील चौक,

बुद्धा चौक,

सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और राजभवन कूच के लिए   अलग व्‍यवस्‍था

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और राजभवन कूच के कार्यक्रमों के मद्देनजर भी अलग से व्यवस्था लागू की है। ताकि विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत विरोध-प्रदर्शन कर सकें, लेकिन उससे शहर की यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावित न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *