सावधान! रेस्तरां से आए काले डिब्बों का दोबारा करते हैं इस्तेमाल? तो यहां पढ़ें कैसे ले सकता है ये आपकी जान

 

नई दिल्ली। Black Plastic Side Effects: आपने ध्यान दिया होगा कि आजकल ज्यादातर रेस्तरां से खाना काले पलास्टिक (Black Plastic) के डिब्बों में आता है। ये डिब्बे काफी सुविधाजनक होते हैं, जिसमें आसानी से खाने को लाया और ले जाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सस्ते और सुविधाजनक डिब्बे आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक (Black Plastic Health Risk) हो सकते हैं।

इन डिब्बों में वैज्ञानिकों को एक खतरनाक रसायन मिला है, जिसे ‘डेकाब्रोमोडिफिनाइल ईथर’ कहते हैं। आपको बता दें कि इस केमिकल का इस्तेमाल आग को फैलने से रोकने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे ‘फ्लेम रिटाडेंट्स’ भी कहा जाता है। आग फैलने से रोकने की क्षमता के कारण इसमें गर्म खाने को आसानी से पैक करके भेजा जाता है।

हालांकि, गर्म खाने के कारण ये केमिकल पिघलकर खाने में मिलते हैं और हमारे शरीर में आ जाते हैं। इसके कारण सेहत को भारी नुकसान (Black Plastic Side Effects) उठाने पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि इस प्लास्टिक के गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों की वजह से अमेरिका ने 2021 में इस पर बैन लगा दिया था। लेकिन भारत में इस प्लास्टिक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। जिस वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *