Dehradun: सेंट जोसेफ स्कूल में डेंगू का लार्वा मिलने पर लगा था जुर्माना, नहीं दी राशि, RC काटने के निर्देश

 

13 सितंबर को नगर निगम की टीम मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में सेंट जोसेफ स्कूल पहुंची थी। टीम ने वहां निरीक्षण किया तो पार्क में रखे गमलों में डेंगू का लार्वा मिला

सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में गमलों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर नगर निगम ने 10 दिन पूर्व एक लाख रुपये का चालान किया था। स्कूल प्रबंधन की ओर से चालान जमा नहीं किया मामले में नगर आयुक्त ने स्कूल की आरसी काटने के निर्देश दिए हैं। आरसी कटने के बाद राजस्व विभाग रकम की वसूली करेगा

13 सितंबर को नगर निगम की टीम मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में सेंट जोसेफ स्कूल पहुंची थी। टीम ने वहां निरीक्षण किया तो पार्क में रखे गमलों में डेंगू का लार्वा मिला था। सफाई निरीक्षक मनीष, भूपेंद्र पंवार और राजेश पंवार ने लार्वा को मौके पर नष्ट करा दिया था। टीम ने एंटी लार्वा साइडर का छिड़काव भी किया था।

नगर निगम की टीम ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और तीन दिन के भीतर जुर्माने की राशि नगर निगम के कोष में जमा कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले में 10 दिन बीतने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन ने जुर्माना जमा नहीं किया। नगर आयुक्त ने स्कूल की आरसी जारी करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुर ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *