उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: सरकार ने शुरू की समूह ग पदों की भर्ती प्रक्रिया, इन विभागों में नौकरियां

 

देहरादून। राज्य के बेरोजगारों के लिए यह खुशखबरी है। राज्य सरकार ने एक साथ कई विभागों में रिक्त समूह ग के पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पुलिस आरक्षी के 2000 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एक फरवरी 2025 से होगी शुरू होगी और इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जून 2025 में लिखित परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे।

4874 रिक्त पद भरे जाएंगे

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बुधवार बयान जारी किया बताया कि 17 विभिन्न विभागों की जो लिखित परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि घोषित की है उसमें 4874 रिक्त पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से उपरोक्त परीक्षाओं की अभी प्रस्तावित तिथि जारी की है। उक्त तिथियों में आगे परिवर्तन भी किया जा सकता है।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि होमगार्ड विभाग में हलवदार प्रशिक्षक के 24 पदों के लिए आवेदन प्राप्त हो गए हैं। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा वैयक्तिक सहायक के रिक्त 275 पदों के लिए 24 सितंबर से आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों में आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर जारी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *