Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/rajdhanikihunkar.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Rishikesh कॉलेज में छात्राओं के बीच भयंकर लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे; जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा

ऋषिकेश। Girls Fight in Rishikesh: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों की छात्राओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए।

परिसर के गार्ड व छात्रों ने बामुश्किल दोनों गुटों की छात्राओं को छुड़ाया। जब तक परिसर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, दोनों गुटों की छात्राएं भाग चुकी थी।

वहीं, अब प्रशासन छात्राओं की पहचान में जुट गया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। परिसर के मुख्य गेट के समीप छात्राओं के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पहले दोनों गुटों के बीच बहस हुई और बाद में मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा

वीडियो में दोनों गुटों की छात्राएं एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाती नजर आ रही हैं। कई छात्राएं अन्य छात्राओं को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटती दिख रही हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि जब यह घटना हुई वह परिसर में थे। उन्हें दोनों गुटों को अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसकी सूचना परिसर निदेशक व अन्य प्राध्यापकों को भी दी गई।

परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि परिसर के मुख्य गेट के समीप छात्राओं के दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। जब तक वह मौके पर पहुंचे दोनों गुटों की छात्राएं जा चुकी थी। घटना से जुड़़े वीडियो मांगे गए हैं, वीडियो की मदद से दोनों गुटों की छात्राओं की पहचान की जा रही है

उम्मीदवारों के समर्थक भी हो सकते हैं दोनों गुट

विवि स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डा. पुष्कर गौर ने कहा कि मारपीट में शामिल दोनों गुटों की छात्राओं के बारे में जानकारी जुटाई गई। दोनों गुटों की छात्राएं परिसर की बाहर की प्रतीत हो रही हैं। संभावना यह भी है कि दोनों गुट अलग-अलग संभावित प्रत्याशियों के समर्थन में हों, इस कारण मारपीट हुई हो। मारपीट का कारण नहीं पता चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *