Insurance: कार में करवाई यह चीज तो नहीं मिलेंगे इंश्योरेंस के रुपये

 

कार आज अधिकांश लोगों के पास है. कोई भी व्यक्ति जब कार खरीदता है तो उसका थर्ड  थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवाना जरूरी हो जाता है. भारत में अब इसे मैंडेटरी कर दिया गया है. आम तौर पर कार इंश्योरेंस दो तरह के होते हैं. पहला- कंप्रेहेंसिव इंश्योरेंस तो दूसरा– थर्ड पार्टी इंश्योरेंस.

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी आपके कार में होने वाले नुकसानों को कवर करती है. लेकिन अगर आपने अपनी कार में यह एक चीज करवा ली तो आपको कार इंश्योरेंस का क्लेम मिलना मुश्किल हो जाएगा. आइये आपको बताते हैं कि आप कार में ऐसा क्या करवाएंगे, जिससे आपके इंश्योरेंस का पैसा अटक सकता है.

इससे बचें नहीं तो होगी दिक्कत

आज कल बहुत सारे लोग अपनी कार मोडिफाई करवाते हैं. लोग अपनी गाड़ी को पर्सनल टच देना चाहते हैं. कुछ लोग कार के अंदर कई सारे चीज बदलवा लेते हैं. कुछ लोग कार में इतनी मोडिफिकेशन करवा लेते हैं कि पहचान में ही नहीं आती है कि यह कार कौन सी है. जहां लोग को मॉडिफिकेशन से सुंदर बनाने की कोशिश करते हैं तो वहीं उनकी मोडिफिकेशन का असर उनके इंश्योरेंस पर दिखाई देता है. मॉडिफिकेशन के बाद अगर कार में कोई खराबी आती है या फिर कुछ और प्रॉब्लम होती है तो बीमा कंपनी आपके इंश्योरेंस का क्लेम भी नहीं देती है.

बढ़ सकती है बीमा की रकम

मान लीजिए आपने अगर कार में कोई मॉडिफिकेशन करवा लिया है तो आपको उस बारे में अपनी बीमा कंपनी को बताना चाहिए. इस हिसाब से आपका इंश्योरेंस दोबारा कैलक्युलेट किया जाएगा, क्योंकि, मोडिफिकेशन के बाद आपके बीमा की रकम बढ़ सकती है. अगर बीमा कंपनी को बताए हुए आपने बीमा करवाया और आपकी कार के साथ कोई हादसा हो गया तो कंपनी आपका क्लेम रिजेक्ट कर सकती है. इसलिए बेहतर है कि आप बीमा कंपनी को इसके बारे में बता दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *