Tehri News: महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Uttarakhand News: महिला को दूर से लोगों ने पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *