पीएनबी ने निष्क्रिय खातों को बंद करने का लिया फैसला
अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में है तो यह खबर आपके लिए खास है। बैंक की ओर से उन खातों को बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिनका बीते तीन साल से कोई उपयोग नहीं हुआ या बैलेंस शून्य है। इस संबंध में बैंक की ओर से खाताधारकों को नोटिस भेजा जा रहा है।
बैंक की ओर से एक जुलाई से उन सेविंग खातों को बंद किया जाएगा, जो पिछले तीन साल से निष्क्रिय हैं या उनका बैलेंस शून्य है। ऐसे में अगर किसी खाताधारक को सेविंग अकाउंट है और वह उसे बंद नहीं कराना चाहता तो पहले बैंक में जाकर अपने खाते का स्टेटस जानना होगा। इसके बाद केवाईसी पूरी कर खाते को बंद होने से बचाया जा सकता है। लीड बैंक अधिकारी संजय भाटिया ने बताया, इस संबंध में खाताधारकों को अलर्ट भेजा गया है। छटनी होने के बाद निष्क्रिय खातों को एक जुलाई से बंद कर दिया जाएगा।I