Dehradun में घर से एसी निकालकर दो महिलाओं ने कर दिए 11 टुकड़े, पुलिस के पास पहुंचा मामला…तो पहुंचींं हवाला

 

Dehradun Crime घर में लगवाने के लिए रखे एसी को दो महिलाओं ने चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो महिलाएं ठेले में एसी ले जाती दिखीं। पुलिस ने ज्योति उर्फ अंजमा व लक्ष्मी उर्फ संगीता दोनों निवासी मद्रासी कालोनी मूल निवासी ग्राम पुतमारिया गोइंग जिला सेलम तामिलनाडु को गिरफ्तार कर लिया।

 

देहरादून: Dehradun Crime: घर में लगवाने के लिए रखे एसी को दो महिलाओं ने चोरी कर लिया। एसी को कबाड़ में बेचने के लिए उन्होंने 11 टुकड़े कर दिए। शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए डालनवाला कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि 12 जून को राहुल कोहली निवासी बलवीर एवेन्यू, बलवीर रोड ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घर में लगवाने के लिए एसी रखा हुआ था, जो चोरी हो गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *