SBI के ग्राहकों को लग सकता है झटका, FD ब्याज दरों में कटौती के साथ बढ़ सकती है महंगाई

 

नई दिल्ली :

FD Interest Rate Cut: सरकारी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर के संकेत मिल रहे हैं. बताया जा रहा है कि बैंक मिड टर्म में एफडी पर ब्याज कम करने वाला है. इसके संकेत स्वयं बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने दिये हैं. आपको बता दें कि वर्तमान समय में बैंकों की एफडी पर 7.5 से 9.5 प्रतिशत तक का ऊंचा ब्याज मिल रहा है. स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर सबसे हाई 9.5 प्रतिशत पर ब्याज दे रहे हैं. लेकिन अब बताया जा रहा है कि मिड टर्म की एफडी पर बैंक कुछ ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.

 

रेपो रेट में भी हो सकता है बदलाव

आपको बता दें कि एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने संकेत दिये हैं कि ड टर्म में ब्याज दरों के नीचे आने की उम्मीद है. यही नहीं उन्होने बताया कि देश में लंबे समय से रेपो रेटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसलिए अब बदलाव होने के भी संकेत मिल रहे हैं. हो सकता है इस तिमाही रेपो रेटों में बदलाव हो जाए. क्योंकि फिलहाल देश में महंगाई की दरें काफी नीचे आ गई हैं. हालांकि एक हफ्ते पहले ही रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति पेश की, तो लगातार 8वीं बार रेपो रेट को स्थिर रखा.

 

बढ़ सकती है महंगाई

आरबीआई के इस फैसले पर दिनेश कुमार खारा ने कहा कि ”हमें उम्मीद है कि अक्टूबर से शुरू होने वाली तीसरी तिमाही में महंगाई 4 प्रतिशत के स्तर की ओर बढ़ेगी. इसी संभावना की वजह से लगता है कि आरबीआई के लिए यही सही समय होगा जब हम उससे रेपो रेट में कुछ कटौती की उम्मीद कर सकते हैं.” हालांकि अभी ये सिर्फ संभावनाओं के तौर पर कहा है. अब देखना होगा कि क्या इस तिमाही रेपो रेटों में बदलाव होता है या नहीं. यदि होता है तो महंगाई का बढ़ना निश्चित माना जा रहा है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *