Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी का प्रकोप, सूरज उगल रहा आग… दून में 122 साल में सबसे गर्म जून

 

Uttarakhand Weather इस वर्ष उत्तराखंड में गर्मी कहर ढाह रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है। वहींं दून में बीते चार दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और लगातार बढ़ रहा है।

देहरादून: Uttarakhand Weather: इस वर्ष उत्तराखंड में गर्मी कहर ढाह रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। मई में आल टाइम हाई पहुंचने के बाद जून में भी दून के अधिकतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है। वर्ष 2022 में जून में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। जबकि, आल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि, अभी दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिन पारे में और इजाफा होने की आशंका है।

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास

बीते करीब एक सप्ताह से उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण झुलसाने वाली तपिश और लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है।

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दून में बीते चार दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा रुड़की, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, पंतनगर आदि में भी पारा उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों मेंअब पेट्रोल-डीजल का खेल होगा खत्म, सिर्फ 59 रुपए प्रति लीटर चलेगी कार झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *