Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। दून में शनिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने से भीषण गर्मी महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। तपिश बढ़ने के साथ ही पारा भी लगातार चढ़ रहा है।
दून में फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में किसी तरह के परिवर्तन के आसार नहीं हैं। ऐसे में पारे में और इजाफा हो सकता है।
गर्म हवाएं चलने से भीषण गर्मी
दून में शनिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने से भीषण गर्मी महसूस की गई। तपिश बढ़ने के कारण ही सुबह-शाम भी उमसभरी गर्मी महसूस की जा रही है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आसपास के निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।