नरेंद्र मोदी ने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, तीसरी बार PM पद की शपथ से पहले लिया आशीर्वाद

 

नई दिल्‍ली। एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी से मिलने पहुंचे। वे यहां पीएम पद की शपथ लेने से पहले उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने वरि‍ष्‍ठ भाजपा नेता को गुलदस्‍ता भेंट किया। वहां आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी मौजूद थीं।

इसके बाद वे वरिष्‍ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करने पहुंचे। मालूम हो कि दोनों ही नेताओं ने भाजपा को 2 सीटों से आगे बढ़ाकर सरकार बनाने तक जितना बहुमत हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंंद से भी मुलाकात की। इस दौरान पूर्व राष्‍ट्रपति ने मोदी को म‍िठाई खिलाई। मालूम हो कि रामनाथ कोविंद ‘वन नेशन, वन इलेक्‍शन’ कमेटी के अध्‍यक्ष हैं।

 

9 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह

इसके पहले संविधान सदन के सेंट्रल हाल में एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र माेदी को लगातार तीसरी बार दल का नेता चुना गया। एनडीए ने राष्‍ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वे रविवार 9 जून को राष्‍ट्रपति‍ भवन में प्रधानमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ अन्‍य मंत्री भी शपथ लेंगे।

बता दें कि एनडीए ‘अब की बार 400 पार’ सीटों के नारे के साथ चुनाव में उतरा था, लेकिन 4 जून को आए नतीजों में 300 का आंकड़ा भी नहीं छू सका, उसे 293 सीटें ह‍ासिल हुईं; जो बहुमत 272 सीट के आंकड़े से काफी अध‍िक है।

इस बार भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं जो पिछली बार 303 के मुकाबले 63 कम हैं। वहीं, एनडीए में दूसरा सबसे बड़ा दल टीडीपी है। इसके पास 16 सांसद हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जदयू है। जदयू ने इस बार 12 सीटों पर जीत हासिल की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *