Lok Sabha Election Results 2024 LIVE:’हम एनडीए में हैं और मैं बैठक में शामिल होने जा रहा हूं…’, चंद्रबाबू नायडू ने अटकलों पर लगाया विराम

 

Sabha Election Results 2024  लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली है। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन को 243 सीटें मिली है। भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत के आंकड़े को अकेले दम पर छूने में कामयाब नहीं हो सकी है। हालांकि टीडीपी और जेडीयू जैसे दलों की वजह से मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, शरद पवार और सुप्रिया सुले भी दिल्ली आ रहे हैं। आज एनडीए और आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक बुलाई गई है

चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद अब सरकार बनाने की बारी है। एनडीए के पास 293 सीटें है। उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। एनडीए की बैठक में सरकार गठन पर चर्चा होगी। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक में विपक्षी नेता आगे की रणनीति बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *