काम की खबर: चुनावी नतीजों के बाद ही देहरादून में बनने शुरू हों जाएंगे नए राशन कार्ड, मात्र 15 दिन में बनकर होगा तैयार

 

देहरादून। जिला पूर्ति कार्यालय में पांच जून से नए राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद से राशन कार्ड संबंधित कामकाज ठप पड़ गए थे। अब तक पूर्ति कार्यालय को तकरीबन नए राशन कार्ड के 200 आवेदन मिल चुके हैं।

डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से राशन कार्ड संबंधित कामकाज रुक गए थे। चुनाव आयोग से राशन कार्ड में नाम हटाने, जोड़ने की अनुमति मिली थी, लेकिन नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगाई गई थी।

 

पांच जून से बनने शुरू हो जाएंगे राशन कार्ड

पांच जून से राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। पूर्ति निरीक्षकों को आचार संहिता हटते ही तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के 15 दिन के भीतर राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *