Uttarakhand Exit Poll: मतगणना से पहले एग्जिट पोल की मीठी डोज से भाजपा गदगद, पांचों सीटों पर जीत की उम्मीद

लोकसभा की 543 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने से पहले विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल की मीठी डोज से भाजपाई झूम उठे हैं। अलग-अलग सर्वे में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाने का अनुमान लगाए गए हैं।

बकौल भट्ट, हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं। सिद्ध हो गया कि भाजपा 370 और एनडीए 400 पार का नारा जनता ने लगाया था वह सार्थक सिद्ध होगा। कहा कि अनुमानों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की नीति को जनादेश प्राप्त हुआ है।

ये बता रहे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार देश में बनने जा रही है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष किया, कुर्सी के लिए ईमान-धर्म त्यागने वाले, सारे भ्रष्टाचारी, परिवारवादी और तुष्टीकरण वाले एक हो जाएं, तो भी जनता ने अपनी मुहर देश के विकास पर लगाई है। कहा, चार जून को परिणाम आने वाले हैं, जो जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ होंगे। पुन: तीसरी बार देश अग्रणीय विकास की ओर बढ़ेगा, ऐसा हमें विश्वास है।

ये बैठक ईवीएम पर हमला बोलने के लिए है: त्रिवेंद्र

मतदान के सातों चरण पूरे होने के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज किया। कहा, यह बैठक इस बात को लेकर है कि चार तारीख को जब मतगणना होगी तो कैसे ईवीएम पर हमला बोला जाए। क्या आरोप लगाने हैं। कहा, ऐसी बैठक का कोई औचित्य नहीं है। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।

सभी एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया गया है। चार जून को जब मतगणना के परिणाम आने शुरू होंगे तो ये आंकड़े और बढ़ेंगे। देश की जनता ने पीएम मोदी की नीति, नियति और राष्ट्र के विकास को वोट किया है। यह मोदी के नेतृत्व में सशक्त एवं मजबूत होते राष्ट्र की जती होगी। यह जीत मोदी के परिवार के 140 करोड़ सदस्यों की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *