Dehradun में खुला Uttarakhand का सबसे बड़ा ‘Mall’, इन खासियतों को जानने के बाद खुद को जाने से रोक नहीं पाएंगे

 

देहरादून: Uttarakhand Biggest Mall: हरिद्वार रोड स्थित मोहकमपुर के पास पेसिफिक ग्रुप ने उत्तराखंड के अबतक के सबसे बड़े मॉल मॉल आफ देहरादून का शुभारंभ किया।  यह मॉल 1071008 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है।  पहले दिन खरीदारी करने के साथ ही लोगों ने लोकगायिका प्रियंका मेहर के गीत सुने। युवा देर शाम तक गीतों पर खूब थिरके।उत्तराखंड का स्थानीय भोजन को फूड कोर्ट में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

मॉल आफ देहरादून का उद्घाटन पेसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने किया। इसके बाद गीत व कार्यक्रम हुए। मुख्य आकर्षण प्राइड वाल का अनावरण रहा। जिसमें उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, सांस्कृतिक प्रदर्शनों, परिदृश्यों, आधुनिक व ऐतिहासिक स्थलों का जश्न मनाने वाली एक थ्रीडी कला दिखाई गई।

पेसिफिक ग्रुप का देहरादून में यह दूसरा मॉल

पेसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने कहा कि पेसिफिक ग्रुप का देहरादून में यह दूसरा मॉल है। 1,071,008 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें रिटेल एरिया के लिए 402,895 वर्ग फुट भी शामिल है। मॉल के इस बड़े क्षेत्र में 0.35 मिलियन की उच्च संपत्ति वाली आबादी शामिल है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, सहारनपुर व रुड़की के खरीदार शामिल हैं

उन्होंने कहा कि हमने वास्तुशिल्प के माध्यम से राज्य की जीवंत संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजन, पर्यटन के अवसरों व शांत वातावरण को उजागर किया है। यहां उत्तराखंड का स्थानीय भोजन को फूड कोर्ट में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

उन्होंने आगे बताया कि देहरादून के माल में शीर्ष अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिटेल आउटलेट की एक प्रभावशाली शृंखला है, जिसमें पीवीआर का छह-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स भी शामिल हैं। लैकोस्टे, ओनित्सुका टाइगर, नायका लक्स, गेस व गैंट जैसे ब्रांड के अलावा वेस्टसाइड, क्रोमा सहित कई प्रमुख रिटेल के स्टोर खरीदारों को आकर्षिक करेंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *