Diabetes के मरीज भी खा सकते हैं आम, बस ध्यान में रखें एक्सपर्ट्स की ये 3 बातें, नहीं बढ़ेगा Blood Sugar

 

अधिकतर लोग गर्मी का इंतजार केवल आम के लिए करते हैं। ताजे-रसीले आम का नाम सुनने भर से ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। शायद यही वजह है कि आम को फलों का राजा कहा जाता है। हालांकि, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को आम से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आम में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो बल्ड शुगर लेवल बढ़ाने में योगदान कर सकती है। वहीं, डायबिटीज पेशेंट्स में हाई ब्लड शुगर लेवल गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे में बेहद पसंद होते हुए भी मधुमेह यानी डायबिटीज रोगी आम न खाने को मजबूर हो जाते हैं।

 

हालांकि, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं यानी आपको डायबिटीज है और आम भी बेहद पसंद हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। दरअसल, हाल ही में पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट ने 3 ऐसी कमाल की टिप्स बताई हैं, जिन्हें अपनाकर मधुमेह रोगी भी आम का आनंद ले सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

 

डायबिटीज पेशेंट्स कैसे खाएं आम?

इसे लेकर पोषण विशेषज्ञ बताती हैं कि एक मीडियम साइज के आम में करीब 50 ग्राम कार्ब्स होते हैं। ऐसे में आप एक दिन में आधा या एक आम खा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ खास बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जैसे-

फाइबर और फैट

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप आम खाने से पहले हाई फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके लिए आप एक कप में रातभर भीगे हुए चिया सीड्स और आधे नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं, रातभर भीगे हुए बादाम या अखरोट खा सकते हैं। इन चीजों के बाद आम खाने से शुगर लेवल एक दम से बढ़ेगा नहीं।

एक्सरसाइज

लवनीत बत्रा एक्सरसाइज करने से पहले आम खाने की सलाह देती हैं। आम खाने के बाद एक्सरसाइज करने से भी ब्लड शुगल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

 

कैसे खाएं?

इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट आम को साबुत ही खाने की सलाह देती हैं। यानी अगर आप आम का सेवन करना चाहते हैं, तो केवल आम खाएं इससे तैयार जूस या शैक आदि का सेवन न करें। जूस बनाकर पीने से इसमें शुगर की मात्रा और अधिक बढ़ सकती है।

 

इस तरह 3 जरूरी बातों का ख्याल रख आप अपने पसंदीदा फल का आनंद ले सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *