Chardham Yatra 2024: दिनों-दिन बढ़ रही यात्रियों की संख्‍या… नौ दिन में पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु… चारों धामों में जबरदस्‍त भीड़

देहरादूनः Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धा पूरे उत्साह के साथ कुलांचे भर रही है। यात्रा के श्रीगणेश को अभी नौ दिन ही हुए हैं और साढ़े पांच लाख श्रद्धालु चारों धाम में मत्था टेक चुके हैं। विशेष बात यह कि इस बार शुरुआती नौ दिन में चारधाम पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या गत वर्ष से लगभग 75 प्रतिशत अधिक है।

इसकी एक वजह अनुकूल मौसम भी है। कपाट खुलने के बाद से चारों धाम में खास वर्षा या बर्फबारी नहीं हुई है, जिसका प्रभाव यात्रा पर पड़े। सबसे अधिक उत्साह बाबा केदार के दर्शन के लिए देखा जा रहा है। इसी गति से यात्रा चली तो गत वर्ष का कीर्तिमान टूटने की पूरी उम्मीद है।

 

श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने गति पकड़ ली। यातायात व्यवस्था की चुनौतियों के बीच भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। इस वर्ष चारधाम यात्रा 10 मई को यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। हालांकि, यात्रा को पूर्ण स्वरूप 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ मिला।

 

चारों धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने गति पकड़ ली। यातायात व्यवस्था की चुनौतियों के बीच भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार तक पांच लाख 55 हजार 436 श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं।

 

सबसे अधिक दो लाख 46 हजार 820 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं। जबकि, यमुनोत्री में एक लाख 11 हजार 473, गंगोत्री में एक लाख चार हजार 441 और बदरीनाथ में 92,907 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *