Uttarakhand Weather: अब गर्मी करेगी बेहाल, तापमान में वृद्धि के आसार; 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा

 

Uttarakhand Weather: अब गर्मी करेगी बेहाल, तापमान में वृद्धि के आसार; 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में उछाल दर्ज किया जा रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। दून में भी दिनभर गर्मी और उमस बेहाल कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। चटख धूप खिलने तापमान में वृद्धि हो सकती है।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में उछाल दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। दून में भी दिनभर गर्मी और उमस बेहाल कर रही है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। चटख धूप खिलने तापमान में वृद्धि हो सकती है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

 

दिनभर तपिश ने किया बेहाल

दून में मंगलवार को सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिली। जिससे दिनभर तपिश ने बेहाल किया। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई और उमस बढ़ गई। शाम को भी गर्म हवाएं चलती रहीं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब मौसम शुष्क हो गया है। जिससे धूप पसीने छुड़ा रही है।

 

मैदानी क्षेत्रों में पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। दून में अगले तीन दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *