Uttarakhand Weather : मौसम बदलने से दून में तीन दिन के भीतर 3 डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून टिहरी अल्मोड़ा पिथौरागढ़ बागेश्वर चमोली रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने वर्षा होने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चले की संभावना है। इन जनपदों के लिए रविवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार एवं मंगलवार को कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि हो सकती है।

 

देहरादून : प्रदेशभर में मौसम बदलने, कहीं-कहीं घने बादल दाये रहने, कहीं-कहीं तेज वर्षा, अंधड़ और ओलावृष्टि होने से तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत महसूस की जा रही है।

 

शुक्रवार रात को पहाड़ी जनपद रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों के कुछ क्षेत्र में गर्जन के साथ तेज वर्षा हुई। जबकि पाैड़ी, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की व बूंदाबांदी हुई। मैदानी क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहे और दिन के समय भंडाफोड़ ठंडी हवाएं चली। जिससे गर्मी से फौरी राहत मिली है।

 

शुक्रवार रात करीब 12 बजे से देहरादून के कई क्षेत्रों में तेज गर्जन और आकाशी बिजली चमकी और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। सुबह के समय हल्के बादलों से दोपहर 12 बजे तक ज्यादा गर्मी महसूस नहीं कह गई। दोपहर बाद भी दून के कई क्षेत्रों में बाइल छाये रहे।

 

जिससे अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम मापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *