Earthquake in Uttarakhand बागेश्वर में पोथिंग के निकट आए भूकंप के झटके कुछ लोगों ने सीमांत चंपावत व लोहाघाट तक महसूस किए। एनसीएस के अनुसार भूकंप का असर लोहाघाट चंपावत के साथ पंचेश्वर क्षेत्र तक रहा। तीव्रता कम होने की वजह से दूसरे या तीसरे माले पर बैठे लोगों को ही भूकंप का अहसास हुआ। अपराह्न 1214 बजे आया 2.8 मैग्नीट्यूट का भूकंप चार से छह सेकेंड तक रहा।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किमी अंदर था। चंपावत से भूकंप का केंद्र 298 किमी दूर था। एनसीएस के अनुसार भूकंप का असर लोहाघाट, चंपावत के साथ पंचेश्वर क्षेत्र तक रहा। तीव्रता कम होने की वजह से दूसरे या तीसरे माले पर बैठे लोगों को ही भूकंप का अहसास हुआ।