देहरादून: Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड की भव्य चारधाम यात्रा की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड वासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। उसके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। आगामी 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। अब छह माह तक उत्तराखंड में भक्तों का रेला रहेगा।
उन्होंने कहा है कि ‘देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र चार धाम यात्रा के शुभारंभ की बहुत-बहुत बधाई। बाबा केदारनाथ धाम समेत चारों धामों की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक ऐसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा है, जिससे उनकी आस्था और भक्ति को नई स्फूर्ति मिलती है। इस यात्रा पर निकले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। जय बाबा भोलेनाथ!…’