Aaj Ka Rashifal 26 April: शुक्रवार को मेष, सिंह राशि वालों को मिलेगा धन, बाकी भी जानें अपना भविष्य

 

आज का राशिफल मेष राशि 26 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार शुक्रवार को धन संपत्ति में वृद्धि होगी, परिवार में नया सदस्य प्रवेश होगा। परिजनों से संबंध सुधरेंगे, दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आलस्य त्यागें और अपना निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

 

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 अप्रैल 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार शुक्रवार को सतर्क रहें। हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा, कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

 

आज का राशिफल मिथुन राशि शुक्रवार 26 अप्रैल 2024

परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता और तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आसपास के लोगों से संबंध सुधरेंगे।

 

आज का राशिफल कर्क राशि शुक्रवार 26 अप्रैल 2024

आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

 

आज का राशिफल सिंह राशि 26 अप्रैल 2024

लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

आज का राशिफल कन्या राशि 26 अप्रैल 2024

सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्य से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा, कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।

 

आज का राशिफल तुला राशि 26 अप्रैल 2024

शुक्रवार को कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

 

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 26 अप्रैल 2024

माता-पिता द्वारा आपके किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट और कचहरी में प्रतिकूलता ‍मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जाने के योग हैं।

 

आज का राशिफल धनु राशि 26 अप्रैल 2024

शुक्रवार को धर्म लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

 

आज का राशिफल मकर राशि 26 अप्रैल 2024

आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे । समय ने बहुत कुछ सिखा दिया, कौन अपना कौन पराया, सही होते भी आप को कीमत चुकानी होगी। अपने इष्ट पर भरोसा रखें, नेकी का रास्ता न छोड़ें।

 

आज का राशिफल कुंभ राशि 26 अप्रैल 2024

आपके इष्ट बल को मजबूत करें, मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

 

आज का राशिफल मीन राशि 26 अप्रैल 2024

आप जो कहते हैं, वह करते नहीं, अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *