Priyanka Gandhi Vadra: वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा का वार, लगाया मोदी सरकार पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप

Priyanka Gandhi in Wayanad: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को केरल के वायनाड में थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हम शुरू से लेकर आज तक विजन की बात कर रहे हैं। आप मेरा भाषण सुन सकते हैं। जब आप उनके भाषण सुनेंगे तो पता चलेगा कि उनके पास क्या है।

 

दस वर्षों में आम नागरिकों के लिए क्या किया

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आप विजन 2047 कहते हैं, लेकिन क्या विजन है। पिछले दस सालों में आपने इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए क्या किया है। जनता के लिए आपके पास क्या विजन है। रोजगार देने के लिए आप क्या कर रहे हैं।’

 

चुनाव उनके पक्ष में नहीं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के नेताओं के व्यवहार से लग रहा है कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं है। इसलिए वो बौखलाए हुए हैं। अगर पिछले दस सालों में इन्होंने आम नागरिकों के लिए कुछ किया होता, तो मंच पर आकर यह चर्चा नहीं होती। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘रोज नया मुद्दा उठा रहे हैं। जिससे जनता का कोई लेनादेना नहीं है। लोगों को गुमराह और डराने की कोशिश की जा रही है।’

 

गांधी परिवार ने देश के लिए जान दी

गांधी परिवार पर निजी हमलों पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे मेरा परिवार हैं। मैं उनका बचाव क्यों नहीं करूं। उन्होंने कहा कि जब वे वंशवाज के बारे में बात करते हैं, तो उन्हें समझना चाहिए कि हर परिवार के कुछ सिद्धांत होते हैं। परिवार के सदस्य उन सिद्धांतों के लिए लड़ते रहेंगे। सच्चा जनता के सामने हैं। गांधी परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *