EverythingInheritance Tax: विरासत टैक्स क्या होता है? कैसे और कहां लगाया जाता है, सैम पित्रोदा के बयान पर आखिर क्यों छिड़ गई बहस

 

What is inheritance tax : कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर एक बयान दिया है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अमेरिका के शिकागो में विरासत कर की पैरवी करते हुए ऐसे ही कानून को भारत में लाने की वकालत की है। इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि है कांग्रेस माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति को भी लोगों से छीनना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने इसे पित्रोदा का निजी बयान बताया है। आखिर विरासत टैक्स या इन्हेरिटेंस टैक्स क्या होता है और इसे कहां लगाया जाता है, इसे विस्तार से समझते हैं।

 

क्या होता है विरासत टैक्स?

इन्हेरिटेंस टैक्स (Inheritance tax) को हिंदी में विरासत टैक्स कहते हैं। इस टैक्स को किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी उस संपत्ति पर लगता है, जो उत्तराधिकारियों को मिलनी होती है। अमेरिका और जापान समेत दुनियाभर के कई देशों में इस टैक्स को लगाया जाता है। कई देशों में इस टैक्स की दर 50 फीसदी से भी अधिक है। जब किसी को विरासत में कोई संपत्ति मिलती है तो उसके ट्रांसफर से पहले इस टैक्स को लिया जाता है। इस टैक्स को सरकारें रेवेन्यू में बढ़ोतरी के लिए लगाती हैं।

 

सैम पित्रोदा ने क्या कहा

सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स की वकालत करते हुए कहा कि यह कानून कहता है कि आपने अपने जीवन में जो भी संपत्ति बनाई, जब आप इस दुन‍िया से जा रहे हैं तो आपको इस संपत्ति का आधा ह‍िस्‍सा जनता के लिए छोड़ना चाह‍िए। पित्रोदा ने कहा कि यह एक निष्पक्ष कानून है और मुझे अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह का कोई टैक्स नहीं है। अरब भारत में कोई व्यक्ति मर जाता है तो भारत में ऐसा नहीं है। भारत में यद‍ि क‍िसी के पास 10 अरब की संपत्ति है और वह मर गया तो उसके बच्‍चों को पूरी प्रॉपर्टी म‍िल जाती है। उन्होंने कहा कि इसमें जनता को कुछ नहीं मिलता है।

 

क्या भारत में भी लगता है विरासत टैक्स?

भारत में 1948 से 1952 तक भूदान आंदोलन चलाया गया है। विनोबा भावे द्वारा चलाई गए इस आंदोलन में लोगों ने स्वेच्छा से अपनी जमीन का दान कर दिया था। भारत में 1985 तक विरासत कर लगता था। हालांकि राजीव गांधी की सरकार में इसे खत्म कर दिया गया। तब तत्कालीन वित्त मंत्री वी.पी. सिंह ने कहा था कि इस टैक्स को समाज में संतुलन और धन के अंतर को कम करने के लिए लाया गया था। हालांकि यह ऐसा करने में सफल नहीं हुआ। उनका करना था कि सरकार इसे नेक इरादे के साथ लेकर आई थी लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह सही नहीं है।

 

किस देश में कितना टैक्स

जापान 55 प्रतिशत

साउथ कोरिया 55 प्रतिशत

फ्रांस 45 प्रतिशत

ब्रिटेन 40 प्रतिशत

अमेरिका 40 प्रतिशत

स्पेन 34 प्रतिशत

आयरलैंड 33 प्रतिशत

बेल्जियम 30 प्रतिशत

जर्मनी 30 प्रतिशत

चिली 25 प्रतिशत

ग्रीस 20 प्रतिशत

नीदरलैंड 20 प्रतिशत

फिनलैंड 19 प्रतिशत

डेनमार्क 15 प्रतिशत

आइसलैंड 10 प्रतिशत

पोलैंड में 7 प्रतिशत

स्विट्जरलैंड 7 प्रतिशत

इटली 4 प्रतिशत

आखिर क्यों शुरू हुआ विवाद?

राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार सत्ता में आई तो एक सर्वे कराया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है। इसी बयान को लेकर सैम पित्रोदा के सवाल किया गया था। इसकी के जबाव में उन्होंने अमेरिका में लगने वाले विरासत टैक्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में 50 फीसदी विरासत टैक्स लगाया जाता है। इसी के बाद यह विवाद शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *