Aaj Ka Rashifal 9 April: नवरात्रि के पहले दिन वृश्चिक और कुंभ राशि को धन लाभ, बाकी भी आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 9 April)

मंगलवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मेष राशि वाले अपने विवेक से हर कार्य में सफलता पाएंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बनेंगे।

 

आज का राशिफल वृषभ राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 9 April)

नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को आपकी कई दिनों से चली आ रही कोई चर्चा सफल होगी। किसी रिश्तेदार की मदद से संतान के विवाह संबंधी अड़चन दूर होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारी को नुकसान हो सकता है, सभी को सतर्क करें।

 

आज का राशिफल मिथुन राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 9 April)

मंगलवार 9 अप्रैल को मिथुन राशि वालों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज बिना मांगे किसी को सलाह न दें। समय की गति विपरीत है, कुछ निर्णय जल्दबाजी में लेने होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। उन्नति में अवरोध आ सकते हैं।

 

आज का राशिफल कर्क राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 9 April)

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कर्क राशि वालों को अपनी कार्य प्रणाली को बदलना होगा। व्यस्तता के चलते आपके निजी कार्य अधूरे रहेंगे। भूखंड संबंधी अनुबंध हो सकते हैं। समय रहते अपनी आदत सुधार लें। महत्वपूर्ण कार्यभार मंगलवार को मिल सकते हैं।

 

आज का राशिफल सिंह राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 9 April)

सिंह राशि वाले मंगलवार को संचित धन का प्रयोग धार्मिक आयोजनों में करेंगे। विरोधी आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। करियर के प्रति आप सजग रहें। नौकरी के संदर्भ में जानकारी जुटाने में लगे रहेंगे। घर गृहस्थी के सामान जुटाने में लगे रहेंगे।

 

आज का राशिफल कन्या राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 9 April)

आज का राशिफल के अनुसार कन्या राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को मंगलवार को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भवन दुकान की मरम्मत पर धन लगेगा। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों की यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

 

आज का राशिफल तुला राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 9 April)

आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही मंगलवार को आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

 

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 9 April)

किसी को नीचा कैसे दिखाएं यह न सोचें। मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के साथ इंसाफ होगा, थोड़ा धैर्य रखें। समय विपरीत है, शांत रहें। किसी का गुस्सा अपनों पर न उतारें। परिवार के लोगों से चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी कलश स्थापना के दिन अनबन हो सकती है। आज धन आगमन संभव है।

 

आज का राशिफल धनु राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 9 April)

कलश स्थापना के दिन धनु राशि वालों को पारिवारिक सुख मिलेगा। विदेश में व्यापार स्थापित हो सकता है। विवाह योग्य जातक प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

 

आज का राशिफल मकर राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 9 April)

उल्लास उमंग के साथ चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

 

आज का राशिफल कुंभ राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 9 April)

नौकरी बदलने से लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से काम होंगे। आज धनलाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। विवाद आदि से क्लेश होगा। भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा।

 

  1. आज का राशिफल मीन राशि 9 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 9 April)

समय के साथ स्वयं को भी बदलें, अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *