एल्विश यादव मामले में बड़ा अपडेट, दाखिल की गई चार्जशीट, 1200 पन्नों में हुए ये 4 चौंकाने वाले खुलासे

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के मामले के कारण खबरों में छाए हुए हैं। अब खबर है कि नोएडा पुलिस ने इस फेमस यूट्यूबर के खिलाफ पूरे 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। आपको बता दें कि इसमें पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

 

 

 

एल्विश यादव को लेकर बड़े खुलासे

नोएडा पुलिस ने अपनी चार्जशीट में यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ साथ सपेरों को लेकर भी कई अहम दावे किए गए हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद एक बार फिर से एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

 

Elvish Yadav

17 मार्च को नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को किया था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार यूट्यूबर एल्विश यादव को गत 17 मार्च 2024 को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं गत 22 मार्च 2024 को उन्हें जमानत मिली थी। लेकिन अब 15 दिन बार फिर से ये मामला चर्चा में आ गया है।

 

चार्जशीट में 4 बड़े खुलासे-

 

1. नोएडा पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि जिन सपेरों को जेल भेजा गया है, उनसे एल्विश यादव का अच्छा कॉन्टैक्ट था। वह उन्हें जानते थे। इतना ही नहीं, इसमें उनके खिलाफ लगाई गई एनडीपीएस (NDPS) धारा 8/22/29/30/32 के आधार पर सबूत भी पेश किए गए हैं।

 

 

2. पुलिस ने न सिर्फ एल्विश यादव, बल्कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें राहुल की डायरी का भी जिक्र किया गया है। साथ ही एल्विश के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स, उनकी फोन पर हुई सारी बातचीत की सीडीआर और उनके साथियों से जुड़ी चीजें भी विस्तार से बताई गई हैं।

 

3. इस चार्जशीट में पुलिस ने कोबरा समेत 9 सांप और 20 मिली लीटर जहर की एफएसएल यानी फॉरेंसिक रिपोर्ट और मुंबई स्थित डिपार्टमेंट ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन टॉक्सिकोलॉजी के एक्सपर्ट का बयान भी शामिल किया है।

 

 

4. जिस संस्था ने यूट्यूबर एल्विश यादव पर केस किया था (PFA और NGO) उसके स्टिंग ऑडियो को भी इस चार्जशीट में सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। उस ऑडियो में राहुल इस संस्था के अधिकारी से सांपों के जहर के बारे में साफतौर पर बात कर रहे थे।

 

155 दिन बाद नोएडा पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

आपको बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव और 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने का केस नवंबर 2023 में दर्ज हुआ था और अब 155 दिन बाद नोएडा पुलिस ने इस केस की चार्जशीट दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गत 3 नवंबर 023 को नोएडा सेक्टर 49 के थाने में इस मामले में केस दर्ज हुआ था जबकि 4 महीने बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *