IPL 2024, SRH vs CSK Live Cricket Score, Pitch Report in Hindi, Playing 11, Head-to-Head Scorecard, IPL 2024 18th Match Live: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 18वें मुकाबले में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुआ। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसके बाद सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। सीएसके के बेस्ट स्कोरर शिवम दूबे रहे और उन्होंने 45 रन की पारी खेली जबकि रहाणे ने 35 रन, जडेजा ने नाबाद 31 रन तो वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 रन की पारी खेली। धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 2 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से भुवी, कमिंस, शाहबाज और जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली।
इस मैच में हैदराबाद को बेहद तेज शुरुआत मिली और इस टीम ने 50 रन सिर्फ 3.3 ओवर में ही बना लिए। ट्रेविस हेड ने इस मैच में 31 रन तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 37 रन की पारी खेली। इसके बाद मार्करम ने अपनी टीम के लिए अहम 50 रन बनाए और फिर आउट हुए जबकि शाहबाज अहमद ने 18 रन का योगदान दिया। इसके बाद क्लासेन ने नाबाद 10 रन जबकि नितीश रेड्डी ने नाबाद 14 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। नितीश ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में हैदराबाद को जीत के लिए 166 रन का टारगेट मिला था, लेकिन इस टीम ने 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। ये हैदराबाद की चौथे मैच में दूसरी जीत रही तो वहीं सीएसके की ये 4 मैचों में दूसरी हार रही। इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम 4 अंक के साथ अंकतालिका में 5वें नंबर पर आ गई जबकि सीएसके की टीम इतने ही अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।