राजपुर पुलिस ने पकड़ी 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 01 अप्रैल 2024

 

लोक सभा चुनाव के चलते पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में अवैध तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम के लिए नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस का लगातार सघन चैकिंग अभियान चला रही है और शराब तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही कर रही है।

 

आज राजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अंशाल ग्रीन वैली में एक खाली प्लॉट के पास से दो अभियुक्तों पवन राघव को 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा दयानंद शर्मा को 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब,कुल 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे दो वाहनों को सीज किया गया। अभियुक्त पवन राघव पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह राघव निवासी बापू नगर विवेक विहार थाना राजपुर, उम्र 35 वर्ष,और दयानंद शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी बापू नगर विवेक विहार, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 33 वर्षके विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 80/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *