Lok Sabha Election 2024: पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार (28 मार्च) को देर शाम बांदा में हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह बांदा जेल में बंद थे. मुख्तार अंसारी मऊ से पांच बार विधायक रहे. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को माफिया मुख्तार का गढ़ मना जाता है.
पूर्वांचल की कई लोकसभा सीटों पर उनका सीधा या आंशिक प्रभाव माना जाता है. एक समय वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली और घोसी में मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी. इन जिलों में मुख्तार अंसारी और इसके कुनबे का दबदबा माना जाता था.
इन सीटों पर हाल ही में एक सर्वे किया था. इस सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने हैं. सर्वे के मुताबिक, मुख्तार अंसारी के प्रभाव वाली लगभग सभी सीटों पर बीजेपी के जीतने की उम्मीद है. इसमें गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ की सीट अहम हैं. पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी को इन सीटों पर शिकस्त झेलनी पड़ी थी।