गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में हुई मौत, हरिद्वार में दो बदमाशों ने मारी थी गोली

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। लक्सर में दो बदमाशों ने गोली मारी थी। बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी का एम्स ऋषिकेश में आपरेशन किया गया था। उसकी गर्दन और हाथ में लगी गोली को डाक्टरों की टीम ने निकाला था। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई हैं। गैंगस्टर को आइसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था है।

मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को बीते एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते उसे 12 दिसंबर को रुड़की कारागार में शिफ्ट किया गया था। बुधवार दोपहर एक पुलिस टीम उसे पेशी पर लक्सर कोर्ट ले जा रही थी।

छह पुलिसकर्मी टाटा सुमो वाहन में विनय त्यागी के साथ सवार थे। लक्सर में रेलवे ओवरब्रिज पर पुलिस का वाहन जाम में फंस गया। उसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले थे।

मलावर हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात विनय त्यागी को गोलियां मारने वाले दोनों हमलावरों सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों काशीपुर (उधमसिंह नगर) के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *