dehtadun: आनलाइन सर्विस के गलत क्यूआर कोड पर 6200 रुपये ट्रांसफर होने पर महिला ने रिफंड पाने के लिए नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च किया। इस नंबर पर फोन किया तो साइबर ठग ने उनसे 90,277 रुपये ठग लिए। इस मामले में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है
पुलिस को दी तहरीर में शबाना निवासी छोटा भारूवाला, क्लेमेनटाउन ने बताया कि 27 नवंबर को उन्होंने किसी आनलाइन सर्विस के गलत क्यूआर कोड पर 6200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रांजेक्शन को रिफंड प्राप्त करने के लिए गूगल पर एनपीसीआइ की वेबसाइट सर्च की।
उससे गगन शर्मा नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। फोन करने पर उसने खुद को एनपीसीआइ का अधिकारी बताते हुए वाट्सएप पर वीडियो काल करने को कहा और स्क्रीन शेयर करने को कहा।
व्यक्ति ने उनसे खाते की डिटेल मांगी और आश्वासन दिया कि वह एनपीसीआइ का अधिकारी है और वह रकम वापस करवा देगा। आरोपित ने उनका पिन हासिल करते हुए खाते से 90,277 रुपये निकाल लिए।