देहरादून। सर्दी के मौसम ने दस्तक दी है। इस मौसम के साथ ही अब लोगों के लाइफस्टाइल में भी कई तरह के बदलाव आने शुरू हो गए हैं। रहन-सहन में बदलाव के साथ ही सर्दी का सीजन हमारे खानपान में भी कई बदलाव लाता है। सर्दी में जहां खाने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं वहीं, कम धूप, शुष्क हवा और शारीरिक गतिविधि में कमी की वजह से यह मौसम इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देता है। जिससे इस मौसम में सर्दी, खांसी, फ्लू, गले की खराश, बुखार और संक्रमण व मांसपेशियों में दर्द की समस्याएं बढ़ जाती हैं। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के जीवनशैली क्लीनिक में इन दिनों आजकल अधिकतर लोग इन्हीं समस्या को लेकर बेहतर खानपान की सलाह मांग रहे हैं।
डायटीशियन क्लीनिक में सामान्य दिनों में 20 से 30 लोग आते हैं। जिसमें से अधिकतर ठंड के इस सीजन में खानपान के बारे में सलाह ले हैं। डाटीशियन भी उन्हें इस मौसम में प्रोटीन के लिए दूध, दही, पनीर दाल, सोयाबीन के अलावा सर्दियों में प्यास कम होने से त्वचा शुष्क होने व डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सूप, अदरक, दालचीनी तुलसी की चाय का सेवन को लाभदायक बता रहे हैं
डायटीशियन की मानें तो यदि हमें इस मौसम में फिट रहना है तो हमें वह पोषण लेना चाहिए जिसकी शरीर को जरूरत है। यह अच्छे पाचन के लिए भी बेहतर है। इसलिए सर्दियों में आहार अधिक पौष्टिक होना चाहिए। शरीर में सही मात्रा में ऊर्जा बनाए रखने वाले खाद्य पदार्थों से प्राप्त ऊर्जा हमें वर्षभर स्वस्थ रखने में काम आती है
शरीर को गर्म रखने और त्वचा में नमी रखने के लिए घी, सरसों का तेल और नारियल तेल को अपने आहार में शामिल करने से इसमें मौजूद फैट्स को शरीर के ऊतक अवशोषित कर लेते हैं। इसके साथ ही विटामिन ए, ई, के और डी के अवशोषण में भी मदद करते हैं
इम्यूनिटी का ध्यान रखें, पानी को गुनगुना कर पिएं। विटामिन सी का अधिक उपयोग करें।
घी न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाएगा बल्कि आपको गर्म रखने के मदद करेगा।
कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ सर्दियों में आपको स्वस्थ्य रखने के काफी मददगार साबित होता है।
शरीर को गर्म रखने और त्वचा में नमी रखने के लिए घी, सरसों का तेल और नारियल तेल को अपने आहार में शामिल करने से इसमें मौजूद फैट्स को शरीर के ऊतक अवशोषित कर लेते हैं। इसके साथ ही विटामिन ए, ई, के और डी के अवशोषण में भी मदद करते हैं।