Uttarakhand Weather: सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, रात को महसूस की जा रही कड़ाके की ठंड; जल्द करवट लेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान तो सामान्य से अधिक बना हुआ है। लेकिन, न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ऐसे में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है और रात को कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पर्वतीय क्षेत्रों से भी नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद चार दिसंबर से मौसम करवट बदल सकता है।

चोटियों पर हिमपात और हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे पारे में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

सोमवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिसके चलते दिन में ठंड से राहत रही।

हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन में लगातार इजाफा हो रहा है। दून ही नहीं प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में तीन गुना से अधिक का अंतर है।

दून में अधिक तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

मुक्तेश्वर व नई टिहरी जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दून व ऊधमसिंह नगर से अधिक है। मैदानी क्षेत्रों में लगातार गिर रहे पारे से रातें सर्द हो गई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में भी परिवर्तन के आसार नहीं है। उसके बाद पारे में गिरावट हो सकती है।

आगामी गुरुवार से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात के आसार हैं। दून में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *