Uttarakhand: सोशल मीडिया पर दिल्लगी कहीं पड़ न जाए भारी, युवतियों की मदद से ऐसे हनीट्रैप में फंसा रहे साइबर ठग

Dehradun

युवतियों की मदद से साइबर ठग लोगों को हनीट्रैप में फंसा रहे हैं। अधेड़ उम्र के व्यक्ति भी साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जमा पूंजी लुटा रहे हैं।

सोशल मीडिया की दिल्लगी लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। साइबर ठग युवतियों की मदद से लोगों को हनीट्रैप में फंसा कर उनके खाते खाली कर रहे हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे के लालच के साथ ही प्रेमपाश और फिर ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया जा रहा है।

युवा ही नहीं बल्कि अधेड़ उम्र के व्यक्ति भी साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जमा पूंजी लुटा रहे हैं। इनमें से कुछ मामले जहां पुलिस तक पहुंच रहे हैं। वहीं, कई ऐसे भी मामले हैं जिनमें लोकलाज और बदनामी से बचने के लिए लुटने के बावजूद ठगी के शिकार व्यक्ति पुलिस के पास नहीं जा रहे।

इन बातों का रखें ध्यान

-अनजान लोगों से मित्रता में सावधानी बरतें।

-अनजान लोगों के कहने पर निवेश न करें।

-अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

-चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के दौरान मर्यादित व्यवहार करें।

-किसी ग्रुप में शामिल होने से पहले जानकारी करें।

-निवेश पर अधिक मुनाफे के लालच में न आएं।

-ब्लैकमेलिंग के मामले में पैसे देने से इन्कार करें।

-ठगी या ब्लैकमेलिंग होने पर तत्काल पुलिस की मदद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *