उत्तराखंड में फ‍िर बुलडोजर एक्‍शन, आज देहरादून में हाईवे किनारे से हटेगा अतिक्रमण; लोगों में हड़कंप

विकासनगर । देहरादून जिले के विकासनगर के बाजार क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और एनएसएस के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। जिसमें एनएच की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए नोटिस पर चर्चा की गई। बैठक में एनएच के अधिकारियों ने व्यापारियों से अतिक्रमण अभियान में सहयोग की अपील की। रविवार को हरबर्टपुर से विकासनगर तक राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

शनिवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी व्यापारी फुटपाथ लगाए गए सामान को खुद हटाएंगे। इसके साथ ही एनएस के अधिकारियों ने व्यापारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि दुकानों के आगे लगे टिन शेड में किसी प्रकार का सामान, सजावटी सामग्री, सीलिंग आइटम काउंटर, अलमारी या दुकान के बोर्ड आदि नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनएच विभाग रविवार को पूरे दिन बाजार की मानिटरिंग एवं वीडियोग्राफी करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि व्यापारी निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं।

व्यापारियों से कहा कि वह अभियान से पहले फुटपाथ लगाए गए सामान को स्वयं हटा ले। यदि फुटपाथ सामान देखा गया तो एनएच पुलिस बल के साथ उसे स्वयं हटाएगा। कहा कि सभी सभी व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री भारत कालरा, सुशील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव चुग, हिमकर गुप्ता, अंकित कंसल, रिंको कनौजिया, हरिओम कोहली, पंकज गुप्ता, सुरेश रावत, अरुण मित्तल, विपिन गर्ग, नीरज अग्रवाल, अजय महावर, विजय जायसवाल, सतीश जायसवाल, गुड्डू महावर, कितेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

अभियान में बाधा पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई

बैठक में यह भी तय किया कि निर्देशों का उल्लंघन करने व अभियान में बाधा पहुंचाने पर संबंधित व्यापारी स्वयं जिम्मेदार होगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी एनएच के अधिकारियों को सहयोग देने की बात कही। एनएच के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने कहा कि रविवार को हरबर्टपुर से एनएच पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *