Dehradun Accident: दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की एलिवेटेड रोड पर कार-बाइक की टक्कर, बिहार के युवक की मौत

बाइक सवार शिवम सहारनपुर की ओर से देहरादून जा रहा था। वहीं, देहरादून की ओर से आ रही कार सहारनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार बिहार के युवक शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हादसा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर हुआ। मंगलवार दोपहर बाइक सवार शिवम सहारनपुर की ओर से देहरादून जा रहा था। वहीं, देहरादून की ओर से आ रही कार सहारनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया

उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक बिहार का रहने वाला था। काफी समय से देहरादून में ही परिवार के साथ रह रहा था। मोहंड चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि हादसे के बाद युवक को कार सवार खुद अस्पताल लेकर गया था। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *